फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका स्थल को लेकर तनाव, पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरियावां। थानाक्षेत्र के मतेथू गांव में होलिका स्थल पर कब्जे को लेकर तनाव का माहौल हो गया है। सुलहनामा के बाद भी खाकी की उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर गुहार लगाई। मतेथू गांव में एक खाली स्थान पर दशकों से होलिका दहन किया जाता है। गत दो से तीन वर्षों से वहां गांव के ही कुछ लोग अवैध तरीके से कब्जा कर रहे हैं। इससे हर साल होली के समय तनाव बढ़ जाता है। दो दिन पूर्व उक्त प्रकरण को लेकर कानूनगो अवध नारायण यादव, लेखपाल बालकराम मौर्या और थानाध्यक्ष सुनील दत्त दूबे की उपस्थिति में सुलहनामा बनाया गया। हालांकि उस स्थल को सुरक्षित नहीं किया जा सका। शनिवार को एक बार फिर विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर शांत कराया। हालांकि अब तक कब्जे को नहीं हटाया गया। होलिका समिति के प्रमुख प्रेमशंकर पाठक, मन्नन उपाध्याय, अशोक पाठक, बनारसी पाठक, सुरेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर स्थानीय अधिकारियों पर विवाद को उलझाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें