फोटो:
पीएम का बयान हास्यास्पद: पूर्व सांसद
चौरी। काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के शुभारंभ पर भगवान शिव और गंगा को लेकर प्रधानमंत्री की ओर से की गई टिप्पणी को बसपा के पूर्व सांसद रमेश दूबे ने हास्यास्पद बताया है। शनिवार को वेदमनपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना बयान वापस लेने की मांग की।कहा कि आगामी चुनावी में हार मिलती देख बौखलाहट में पीएम कुछ भी बोल दे रहे हैं। संसार को कठिनाइयों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा भोलेनाथ को भला कौन मुक्ति दिला सकता है। भोलेबाबा को सांस लेने में दिक्कत होती थी और भोलेनाथ को गंगा से मिलाने का बयान अज्ञानता का परिचायक है। जिसकी जटाओं से गंगा निकली हैं, उनसे गंगा का संपर्क कराने की बात का क्या मतलब है। चुनाव के लिए एक प्रधानमंत्री का इस तरह का बयान शोभा नहीं देता।