ज्ञानपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की शनिवार को सरपतहां स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष अकील अख्तर ने कहा कि बूथ और सेक्टर कमेटी का गठन हो चुका है। पदाधिकारी जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताएं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियों से हर तबका परेशान हो चुका है। आने वाले चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। बैठक में प्रेमचंद्र पाल, रामलाल यादव, आनंद कुमार प्रजापति, तेजपति यादव, समसुद्दीन, राजमनि, माबूद अंसारी, वाजिद अली, कल्लू यादव, घनश्याम पासी, रेहान अहमद, जयराम मौर्य आदि मौजूद रहे।