ज्ञानपुर। सदर तहसील में बुधवार को तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। बढ़ते प्रदूषण से बचने में पेड़ सहायक होते हैं। सभी को चाहिए पौधे लगाएं। मौके पर नायब तहसीलदार संजीव कुमार, लेखपाल रजनीश बघेल, रंजीत यादव आदि रहे।