ज्ञानपुर। मौसम गर्म होने के बाद जिले के बेसिक शिक्षा के अधीन विद्यालयों के संचालन का समय बदल दिया गया है। पहली से आठवीं तक की कक्षाएं अब सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने दी।