आठ मार्च को प्रथम पाली में होगी समाजशास्त्र की परीक्षा
ज्ञानपुर। काशी विद्यापीठ से सबद्घ काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही स्नातक की परीक्षा में बुधवार को 22 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। परीक्षा प्रभारी ने बताया कि प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष के हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र और बीए तृतीय वर्ष के समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र में पंजीकृत कुल छात्रों की संख्या 540 रही, जिनमें 527 ने उपस्थित होकर परीक्षा दी और 13 अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्वितीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष दर्शनशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र, बीएससी द्वितीय वर्ष भौतिकी द्वितीय प्रश्नपत्र, बीएससी द्वितीय वर्ष वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र तथा बीकाम तृतीय वर्ष वाणिज्य तृतीय प्रश्नपत्र में कुल छात्रों की संख्या 1067 रही इनमें से 1058 ने उपस्थिति दर्ज कराई तो 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बताया कि बीए तृतीय वर्ष समाजशास्त्र तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा आठ मार्च को प्रथम पाली में संपन्न कराई जाएगी।