चौरी। महाशिवरात्रि के दिन सोमवार की देर रात ग्रामीण अंचलों में शिव बारात निकाली गई। शिव बारात में भारी संख्या में शामिल भक्त झूमते-गाते और हर-हर महादेव का जयकारा लगाते चल रहे थे। ब्रह्माश्रम स्थित राम जानकी मंदिर से निकली शिव बारात चकिया तिराहा, नईबस्ती मोड़, स्टेशन रोड, कोल्हड़ हनुमान मंदिर से होते हुये चौरी बाजार पहुंचकर समाप्त हुई। भक्त ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरक रहे थे। इस मौके पर संतोष तिवारी, आशीष दुबे, बब्बू दुबे, अनुराग दुबे, उमेश तिवारी, शिवम दुबे, श्याम बिहारी पटेल, अमित दुबे, शेखर श्रीवास्तव आदि रहे। इसी तरह रोटहां से निकाली गई शिव बारात में भी हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। बारात को सकुशल संपन्न कराने में संजय पांडेय, आनंद दुबे, विनय दुबे, अमित दुबे, मोनू दुबे, ओमप्रकाश आदि का सराहनीय सहयोग रहा।