फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से महासंवाद के लिए टीवी से चिपके रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को डीडी न्यूज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेरा बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम के अंतर्गत महासंवाद किया। कार्यकर्ता दोपहर 12.30 बजे से दो घंटे तक टीवी से चिपके रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री के उद्बोधन को ध्यान से सुना। नईबाजार स्थित वीडी कार्पेट प्रांगण में इसके लिए विशाल टीवी लगाया गया था जहां उपस्थित होकर लोगों ने प्रधानमंत्री को ध्यान से सुना।
भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कहा कि पीएम ने 2019 फतह के लिए मेरा बूथ-सबसे मजबूत के तहत हम सबको टिप्स दिए। उनके साथ लगभग एक करोड़ लोगों ने संवाद किया और कई मुद्दों पर सीधे सवालों के जवाब भी दिए। बताया कि लगभग 15 हजार स्थानों पर नमो ऐप के जरिए भी लोग उनसे जुड़ सके और उनके विचारों को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

नईबाजार के अलावा भदोही में भी कई स्थानों पर लोगों ने कार्यक्रम देखा और सुना। जिसमे प्रमुख रूप से पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, दिलीप गुप्ता, संगीता खन्ना, सपना दूबे, नीलम दूबे, डा.विनोद सोनकर शास्त्री, लालता सोनकर, रवींद्र दूबे, प्रिंस गुप्ता, कामता चौरसिया, अरुण जायसवाल, मो.अली सिद्दीकी, करुणा शंकर दूबे, अजय दूबे, विनय उमर, राजीव मोदनवाल, विकास साहू, गोपाल उमर, वासुदेव यादव, रजत सेठ, मनोज जयसवाल, जावेद कुरैशी, विनोद तिवारी, शिवलाल पाल, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, विमल जयसवाल, खोवा सोनकर, नरेश चौहान, कलावती मोदनवाल, सावित्री चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें