फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने बाद भी चालू नहीं हो सका पंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-इलाहाबाद सिटी सेक्शन स्थित जंगीगंज स्टेशन पर गत तीन माह से लगे समरसेबल पंप के चालू नहीं होने से यात्रियों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न हो पाना जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता को दर्शाता है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि स्टेशन विस्तारीकरण योजना अंतर्गत पंप को तीन माह पहले ही प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर पर लगाकर छोड़ दिया गया था। तभी से वह बेकार ही साबित हो रहा है। जबकि दोनों प्लेटफार्मों को मिलाकर आधा दर्जन हैंडपंप भी लगाए गए हैं। फिर भी पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है। सबसे अधिक दयनीय स्थिति प्लेटफार्म संख्या दो की है, जिस पर लगे हैंडपंपों की हालत अत्यंत दयनीय होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। ज्ञात हो कि स्टेशन पर तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के अलावा ब्रॉसिंग के समय महत्वपूर्ण ट्रेनों का भी ठहराव बराबर होता रहता है। कई बार स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों और पेयजल व्यवस्था को सुचारू रखने का जिम्मा उठाने वाले आईडब्ल्यू माधोसिंह को अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। स्टेशन अधीक्षक पीसी राम ने बताया कि मामले को लेकर मंडलीय अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है। बावजूद इसके पंप को चालू कराने के लिए तकनीकी कर्मचारियों का अभाव समस्या का कारण बना हुआ है। पंप के चल जाने के बाद यात्रियों के समक्ष जटिल बन चुकी पेयजल की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें