भदोही। प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भेंट के क्रम में गुरुवार को कांग्रेस महासचिव, प्रियंका गांधी लखनऊ प्रदेश कार्यालय में भदोही जनपद के कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के साथ भावी लोकसभा चुनाव के बारे में चर्चा करेंगी। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल गुरूवार सो प्रात: 6 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना होगा।
कांग्रेस नेता मुशीर इकबाल समेत एक दर्जन नेता भदोही से स्टेशन से लखनऊ रवाना होंगे। बताया कि हम लोग चाहते हैं कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव अपना राजनैतिक जीवन भदोही लोकसभा सीट से प्रारंभ करें। इसकेे लिए उन्हें गुरूवार की बैठक में जोर दिया जाएगा। बताया कि गुरुवार को शाम चार बजे भदोही के नेताओं से मिलने का समय मिला है। पार्टी की ओर से सभी कार्यकर्ताओं को सूचित करने के साथ उनके पास की भी व्यवस्था की गई है। बताया कि जगदीश पासी, मसूद आलम, कमर मलिक, नूरआलम, डॉ. निजामुद्दीन, संजीव दूबे, लल्लन मिश्र, सुरेश उपाध्याय, जिला दूबे, प्रेम बिहारी उपाध्याय आदि रवाना होंगे।