फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के झाम में घंटेभर फंसे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। प्रयागराज में आयोजित कुंभ में स्नान के लिए आने-जाने वाले वाहनों के चलते बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर पूरे दिन रुक-रुक कर जाम जाम लगता रहा। लालानगर से गोपीगंज पड़ाव तक लगभग तीन किमी तक वाहन रेंगते रहे। जाम के झाम में घंटेभर से अधिक समय तक लगातार जाम लगा रहा।
विज्ञापन

प्रयागराज में चल रहे कुंभ में डुबकी लगाने के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की चल रही भीड़ से राजमार्ग पर जाम की समस्या बढ़ गई है। खास स्नान पर्व के साथ हर दिन कुंभ आने-जाने वालों की वजह से आए दिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग रहा है। स्नानार्थियों के लिए चल रहे छोटे-बड़े वाहन बड़ी संख्या में प्रयागराज से वाराणसी की ओर आ जा रहे हैं। प्रयागराज से स्नानार्थियों को लेकर लौटने वाले वाहनों के साथ मेले के कारण प्रतिबंधित बड़े वाहनों का आवागमन शुरू होने से बुधवार को राजमार्ग पर लंबा लग गया। 12 से दो बजे के बीच वाहनों की लंबी कतार लगी। डेढ़ से दो घंटे की काशी-प्रयाग की यात्रा करने में दोगुना से भी अधिक समय लग गया। रुक-रुक कर पूरे दिन जाम की स्थिति बनती रही। गोपीगंज नगर से होकर गुजरने वाले राजमार्ग पर बुधवार को दिनभर लोग जाम की समस्या से परेशान रहे। यातायात पुलिस के साथ ड्यूटी पर तैनात विशेष पुलिस के जवान जाम से निजात दिलाने के लिए पसीना बहाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें