फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

224 किलोमीटर सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। अब एक बार फिर सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए 224 किमी मार्ग का प्रस्ताव भेजा गया है। सूबे की भाजपा सरकार की ओर से भले ही सड़कों की तस्वीर बदलने का दावा तो कर रही है, , लेकिन जिले में करोड़ों खर्च होने के बाद भी सड़कों की तस्वीर नहीं बदल पा रही है। ग्रामीण ही नहीं, बल्कि शहरों की मुख्य सड़कों की हालत भी बदहाल है। गड्ढामुक्त, नवीनीकरण और विशेष मरम्मत के नाम पर वित्तीय वर्ष में लोक निर्माण विभाग 22 करोड़, पीएमजीएसवाई ने 15 करोड़ और जिला पंचायत पांच करोड़ से अधिक खर्च कर चुका है, पर सड़कों की हालत में सुधार नहीं हो सका।
सरकार के प्रमुख विजन में सड़क, बिजली, शिक्षा शामिल होता है। प्रतिवर्ष सरकार की ओर से इन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति में सुधार होता नहीं दिख रहा। मानक के हिसाब से सड़कें नहीं बनने से छह माह से लेकर एक साल में ही सड़कों की दशा बिगड़ जाती है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में लोक निर्माण विभाग ने गड्ढामुक्त के नाम पर 262 किमी सड़क पर करीब दो करोड़, नवीनीकरण के नाम पर 11 करोड़, विशेष मरम्मत के नाम पर नौ करोड़ खर्च किए। इसी तरह पीएमजीएसवाई और जिला पंचायत से 20 करोड़ खर्च हुए, लेकिन सड़कों की हालत में सुधार नहीं हो सका है। अब लोक निर्माण विभाग ने 224 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। लेकिन, देखना यह है कि सड़कों का निर्माण कितना बेहतर हो पाता है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण योगेश कुमार जयंत ने कहा कि सड़कों का निर्माण बेहतर ढंग से किया जाता है। ओवरलोड वाहनों से कई सड़कें कम समय में खराब हो जाती है।
विज्ञापन


इन सड़कों की स्थिति है बदहाल
बानगी के तौर पर अब भी ब्रह्माश्रम से आहोपुर मार्ग, कंधिया से टिकैतपुर मागर्श, चौरी- डसुरेरी मार्ग, लक्षापुर- अमवा मार्ग, रोटहां- अनेगपुर मार्ग, कोल्हण से परसीपुर स्टेशन मार्ग, चौरी से मलेेथू मार्ग, चौरी से पुलिस चौकी होते हुए जमुुआ मार्ग, सूफीनगर से जंगीगंज स्टेशन मार्ग, ऊंज से कुरमैचा मार्ग, कुरमैचा से इलाहाबाद बार्डर मार्ग, बिछियां से विश्वनाथपुर मार्ग, सुभाषनगर से रोही मार्ग, साकेतनगर कुरमैचा से लदऊपुर मार्ग, सुरियावां से गहरपुर मार्ग, सुरियावां से निगोह मार्ग, अबरना से गहरपुर मार्ग, मोढ़ से करियांव मार्ग, भदोही- दुर्गागंज मार्ग से नयनपुर मार्ग की हालत काफी खराब है। उन पर आवागमन किसी जोखिम से कम नहीं है।

कुछ सड़कों का कई बार प्रस्ताव
ज्ञानपुर। लोक निर्माण विभाग में सड़कों के मरम्मत के नाम पर व्यापक स्तर पर धांधली की जाती है। अवर अभियंता और ठेकेदारों के तालमेल से कई सड़कों को हर साल नवीनीकरण, गड्ढामुक्त की सूची में डाल दिया जाता है। 2016-17 में 1.4 किमी तक जीटी रोड से कलनुआ मार्ग का मरम्मत हुआ। 2017-18 में उसी सड़क को दोबारा दो किमी दिखाकर काम किया गया, जबकि 2019- 20 के प्रस्ताव में फिर उसी सड़क को डाल दिया गया। यह इकलौता मामला नहीं है। कई सड़कों में इसी तरह का घालमेल किया जाता है।
विज्ञापन


साहब सेट हो जाएं तो सब कुछ ओके
ज्ञानपुर। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई हो या जिला पंचायत। साहब सेट हो जाए तो सब कुछ ओके। सड़कों की मरम्मत में मानक को नजरअंदाज करना आम बात हो गई गई। तीन से चार माह भी सड़कें वाहनों के दबाव को नहीं सह पाती। भदोही नगर में ओवरब्रिज के नीचे टूटी सड़कें इसकी दास्तां बया कर रही है, जो चार माह भी नहीं चल सकी। तकनीकी जांच के लिए अवर अभियंताओं की टीम लगी है। जांच करने के लिए अवर अभियंता गए तो ठेकेदार उनसे मिल लिए और जांच में सब कुछ ओके हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें