फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशव पीड़िता की मौत पर परिजनों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी गर्भवती महिला की मौत पर डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुधवार को परिजनों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मृतक पूजा पाल के पति राजाराम का आरोप है कि पत्नी की प्रसव पीड़ा के बाद आशा के माध्यम से उसे औराई क्षेत्र के सारीपुर स्थित मातृ शिशु उपकेंद्र में 13 जनवरी को भर्ती कराया गया था। पांच घंटे उपचार के बाद बिना परिजनों को सूचना दिए उपकेंद्र संचालिका सुनीता बिंद ने सरकारी एंबुलेंस से गोपीगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। परिजन जब बगैर जानकारी दिए निजी चिकित्सालय में भर्ती किए जाने के संबंध में संचालिका से जानकारी मांगी तो वह कुछ भी स्पष्ट नहीं दे पाई। परिजनों ने आरोप लगाया कि संचालिका और डाक्टर ने मिलीभगत कर बिना पूरी जांच किए आपरेशन कर दिया। खून की कमी की बात कहकर भदोही स्थित एक निजी हास्पिटल भेज दिया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद संचालिका ने परिजनों को मौत की जानकारी नहीं दी। इससे नाराज परिजनों ने बुधवार को एएनएम और डाक्टर को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी एनएम और डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर राकेश कुमार पाल, कैलाश पाल, अमरजीत, बच्चन, राजेंद्र बघेल, अरुण पाल, जटाशंकर, धीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें