फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हुए ग्राम जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
वच्छता अभियान के सफल होने पर शनिवार को औराई ब्लॉक सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अभियान को सफल बनाने वाले नायकों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह बढ़ाया गया। इस दौरान शौचालय निर्माण एवं उसके प्रयोग संग प्रधानमंत्री आवास योजना में बेहतर काम करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, रोजगार सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं को आगे ले जाने में समाज की अहम भूमिका होती है। संचालन खंड विकास अधिकारी श्याम जी ने किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दुबे, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुरेश तिवारी, सीडीपीओ आमोद ओझा, राजेंद्र प्रसाद दूबे, बबलू पाठक, अनिल शुक्ल, चुन्नू दूबे, प्रधान चंद्रकांत शुक्ल, नंदलाल पांडेय, अंबुज मिश्रा, श्री प्रकाश मिश्र, अवध नारायण, चंद्रबली सिंह, सर्वेश शुक्ला, प्रदीप सुमन, हीरालाल पासवान, श्रीराम दूबे, नित्यानंद, प्रमोद सिंह, शीतला सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें