औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। शिक्षा और खेल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय गाजीपुर की प्राचार्य डॉ. सुधा पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकांकी, देश भक्ति गीत, भजन के साथ ही फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुुत किया। झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से ना डरीयो जैसे गीतों पर लोगों से खूब वाहवाही बटोरी। कॉलेज की प्राचार्या आकांक्षा त्रिपाठी ने वार्षिकोत्सव में आए लोगों के प्रति आभार जताया। संचालन डॉ. आराधना वर्मा ने किया। मौके पर दयाशंकर यादव, ज्योत्सना वर्मा, दिनेश कुमार, सुचिता शर्मा, रीना सिंह, अमरनाथ जैन आदि रहीं।