फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर तीसरे दिन भी गरजी आशाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समान कार्य के लिए समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित आंदोलन में अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कहा कि आश्चासन के बावजूद शासन- प्रशासन उनके अधिकारों को दबाने की कोशिश कर रहा है। जब मांग पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

समान कार्य के लिए समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य संविदा कर्मचारी 21 जनवरी से जिला मुख्यालय पर धरना दे रहे हैं। मानव संसाधन की नीति लागू करने, ठेका प्रथा पर रोक, संविदा कर्मचारियों का स्थायी समायोजन, नवीन पद का सृजन, आशा कार्यकर्ताओं को निर्धारित 10 हजार वेतन आदि मांगें भी शामिल हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार ने कहा शासन और प्रशासन उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। इसके चलते उन्हें उनका वाजिब अधिकार नहीं मिल रहा है, जिसके कारण बाध्य होकर धरना प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा। इस मौके पर आशा संघ की जिलाध्यक्ष शाजिदा बेगम, नंदलाल प्रसाद, बच्चन, राजेंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र मौर्या, रजनीश, अखिलेश शुक्ला, मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें