फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाओं के अभाव में कर रहे सेना की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। किशन देवपुर में सेना और स्पोर्ट्स की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को फील्ड पर सुविधाओं के अभाव के कारण तैयारी करने में दिक्कतें हो रहीं हैं। इस बात को लेकर खिलाड़ियों में काफी निराशा है। क्षेत्र में महर्षि शिवव्रत लाल इंटरमीडिएट कॉलेज में 400 मीटर का मिनी स्टेडियम है। जिसमें रोज बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि यहां फुटबाल और क्रिकेट के लिए सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। खिलाड़ियों में निराशा तब ज्यादा हो गई, जब उन्हें विद्यालय परिसर में पानी नहीं पीने दिया गया और क्षेत्र के लोग ग्राउंड पर गंदगी कर देते हैं। ऐसे में सेना और खेल की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों ने निराशा जताई है। इस मौके पर शेषधर यादव, प्रदीप मौर्य, राधेश्याम पाल, जिलाजीत पाल, महेंद्र पाल, छोटू मौर्य, हरीशंकर पाल, दिनेश सिंह, पृथ्वी बिंद, पवन, जितेंद्र, लव कुश, श्याम जीतपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें