फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती का मनाया गया 63वां जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ज्ञानपुर। नगर स्थित मुखर्जी पार्क में मंगलवार को बसपा प्रमुख मायावती का 63वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सपा और बसपा पदने सामूहिक रूप से केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र ने कहा कि मायावती सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की नीति के तहत प्रदेश का विकास करने में विश्वास रखती हैं। वह हमेशा गरीबों और पिछड़ों के हक की लड़ाई में आगे रहती हैं। कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मायावती को पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र की सत्ता तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में केंद्र की कुर्सी पर बसपा प्रमुख को बैठाकर ही दम लेना है। मुख्य अतिथि गुड्डू हरिजन ने कहा सपा और बसपा गठबंधन से विपक्षी दल बौखला गए हैं। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, बैजनाथ गौतम, रतनलाल यादव, मोके यादव, कमलाशंकर, बैजनाथ गौतम, कड़ेशंकर, रामजीआवन, लल्लू प्रसाद, फूलचंद्र, सुरेश कुुमार, दादा चौहान, प्रेम कुमार, ओम प्रकाश यादव, रमेश यादव समेत बड़ी संख्या में सपा और बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल को बना दिया वाहन स्टैंड
ज्ञानपुर। मुखर्जी पार्क में आयोजित बसपा प्रमुख मायावती के जन्मदिवस समारोह में आए बसपा और सपा नेताओं ने जिला चिकित्सालय और सड़क को ही वाहन स्टैंड बना दिया। इससे मरीजों समेत राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना उठाना पड़ा। पूरा जिला चिकित्सालय परिसर दोनों पार्टी के नेताओं के वाहन से भरा पड़ा था। हालत यह थी कि इमरजेंसी की स्थिति में एंबुलेंस भी गेट के अंदर नहीं जा सकती थी। यही नहीं पार्क के दोनों तरफ लगभग सौ मीटर दूर तक सड़क पर बेतरतीब तरीके से बाइक समेत अन्य वाहन खड़े कर दिए गए थे। इससे राहगीरों की राह बेहद मुश्किल भरी हो गई थी। राहगीरों और मरीजों को होने वाली समस्या से दोनों पार्टी के नेता अनजान बने रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें