ज्ञानपुर। मकर संक्रांति के एक दिन पूर्व दुकानों पर पतंग खरीददारी के लिए होड़ मची रही। नगर से लेकर मोहल्ले तक की दुुकानों पर पतंग खरीददारों की पूरे दिन भीड़ लगी रही। बाजार में इस बार पांच रुपये से लेकर 15 रुपये तक की पतंग का क्रेज चल रहा है। वहीं चार सौ से लेकर आठ सौ तक का देशी मांझे की बिक्री हो रही है, और छह सौ से 12 सौ तक में चाइनीज मांझे की बिक्री हो रही है। नगर में लगभग सौ जगहों पर पतंग की दुकान लगाई गई हैं। इसमें सबसे ज्यादा मोदी छाप और प्रियंका चोपड़ा छाप पतंग की डिमांड हो रही है। खिचड़ी को लेकर सोमवार को पूरे दिन बच्चे और युवा पतंगबाजी के हुड़दंग में शामिल रहे। दुकानों पर पूरे दिन भीड़ लगी रही। लोग विभिन्न वैरायटी के पतंग खरीदते रहे।