ज्ञानपुर। जिला पोषण समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कुपोषित बच्चों की निगरानी में तेजी लाने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया। डीएम ने कहा कि 31 नोडल अधिकारियों की ओर से 62 गांव को गोद लिया गया था, जिसमें 54 गांव कुपोषण मुक्त हो गए, लेकिन अब भी आठ गांव नहीं हो सके। उन्होंने आठ गांव के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाएं। नोडल अधिकारी सहायक निदेशक मत्स्य और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के अनुपस्थित होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। डीएम ने कहा कि जिन विभागों को जो