फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी ने किया एमबीए अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी डा. मनीष श्रीवास्तव ने गुरूवार को राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, आपरेशन थिएटर के अलावा नवनिर्मित मैटर्निटी विंग का निरीक्षण किया। अस्पताल की सफाई व्यवस्था से लेकर चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति की जांच के बाद सीएमएस डा.जय नरेश को चेताया कहा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।
ओएसडी गुरुवार को सुबह 9.30 बजे अस्पताल पहुंचें। सर्वप्रथम नवनिर्मित सौ शैया वाले मैटर्निटी अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल को शुरू करने की तैयारियों के बारे में सीएमएस से जानकारी ली। मैटर्निटी हास्पिटल देखने के बाद एमबीएस के मुख्य भवन की ओर मुखातिब हुए। वार्डों की जांच की। भर्ती रोगी न मिलने पर जवाब तलब किया। ओटी, एक्स-रे कक्ष समेत अन्य दवाओं के स्टाक की जानकारी ली। खामियों की फोटोग्राफी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस कार्यालय काफी देर तक बैठकर रजिस्टर और उपस्थिति पंजिका आदि की जांच की। कई चिकित्सकों की अनुपस्थिति की जानकारी लेने सहित आकस्मिक अवकाश पंजिका की भी जांच की। एमबीएस अस्पताल के निरीक्षण के बाद उन्होंने सुरियावां सामु दायिक स्वास्थ्य केंद्र भी गए। शाम को ओएसडी ने कहा कि निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी जाएगी। इस मौके पर सीएमओ डा. एसएम सहाय, वरिष्ट लिपिक रोहिताश दुबे भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें