ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को बीआरसी स्थित संघ कार्यालय पर हुई। इसमें 20 दिसंबर को शिक्षा निदेशक कार्यालय प्रयागराज में होने वाले धरने को सफल बनाने की मंत्रणा की गई। जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि 11 सूत्री मांगों को लेकर आयोजित धरने में जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक जाएंगे। इसमें नए शिक्षकों को वेतन भुगतान, स्कूलों का संविलय न हो, मृतक आश्रितों की नियुक्ति योग्यता के आधार पर और सामूहिक बीमा एक लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने की मांग की जाएगी। बैठक में घनश्याम यादव, हरिश्चंद्र पाठक, मनोज शुक्ला, सूर्यकांत मौर्य, प्रमोद कुमार मिश्रा, नागेश पांडेय, वीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश पटेल, राजेंद्र बिंद, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।