फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की नीतियों से हर तबका परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। सपा कार्यकर्ताओं की ओर से चलाए जा रहे पिछड़ा, अति पिछड़ा दलित जोड़ो अभियान के तहत रविवार को अछवर गांव में चौपाल का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ह्दय नारायण प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से समाज का हर तबका परेशान हो गया है। व्यापारी, किसान, मजदूर, युवा सभी त्रस्त हैं। जो भी परियोजनाएं चल रही हैं वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल की हैं। प्रदेश सरकार ने दो साल में एक भी कार्य नहीं किया, सिर्फ जुमलेबाजी की जा रही है। 2019 के चुनाव को लेकर एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा उठाया गया है। भाजपा के कार्यों को जनता समझ चुकी है। मौके पर हरिश्चंद्र प्रजापति, घनश्याम पासी, तारा देवी, रुपमती देवी, मनराजी, मीता देवी, बेबी प्रजापती, शकुंतला देवी, राघोराम पाल, रामशिरोमणि बिंद, ज्वाला, सुरेश, काशिम अंसारी, राजेश विश्वकर्मा, वजीर आलम, सैयद अली, गुलाब पाल, संतलाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें