फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशु को खदेड़ने में गिरकर पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


सुरियावां। थानाक्षेत्र के सांडा गांव में सोमवार को छुट्टा पशु को खदेड़ने के दौरान गिरने से पूर्व प्रधान की मौत हो गई। पूर्व प्रधान रमाशंकर सुबह खेत में चर रहे छुट्टा पशु को हांकने गए। दौड़ाते समय वह खेत में गिर गए। इससे सिर में गंभीर चोट लगने से उनके प्राण पखेरू उड़ गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सांड़ा गांव के पूर्व प्रधान रमाशंकर गौतम(55) सोमवार सुबह घर के बरामदे में बैठे थे। उसी दौरान एक छुट्टा पशु उनके खेत में पहुंचा। उसे हटाने के लिए वह डंडा लेकर खेत में गए। हांकते समय छुट्टा पशु दूसरे खेत में जाने लगा। उसे दौड़ाने के दौरान नाली में गिरने से पास में पड़ी ईंट से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन में परिवार वाले सुरियावां के एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छुट्टा मवेशियों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। आरोप है कि प्रशासन की ओर से छुट्टा पशुओं की समस्या समाधान के लिए कुछ नहीं किया जाता। बताते चलें कि भाजपा सरकार में पशुओं की तस्करी पर सख्ती के बाद जगह-जगह छुट्टा पशुओं की भरमार सी हो गई है। तिराहे-चौराहे के अलावा खेतों में भी बड़ी संख्या में वह दिख जाते हैं। नीलगायों के साथ ही छुट्टा पशु किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। किसानों का कहना है कि छुट्टा पशुओं से फसल को बचाने के लिए कारगर कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें