फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा माले के आंदोलन का दूसरा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। भाकपा माले कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय धरने के दूसरे दिन पुलिस आंदोलनकारियों के निशाने पर रही। पुलिस पर दलित उत्पीड़न का मुख्य कारण बताया गया। साथ ही कहा गया किया पुलिस के बेलगाम होने से भूमाफिया का जोर लगातार बढ़ा है। लोगों ने कहा कि सरकार की तरफ से पुलिस को छूट मिलने से आम जनता परेशान है। उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

सभा में वक्ताओं ने कहा कि जनपद ही नहीं पूरे राज्य में यही दशा है। गरीबों, दलितों की कोई सुनने वाला नहीं है। आए दिन दलितों की जमीन पर मनबढ़ कब्जा कर रहे हैं। शिकायत पर पुलिस या तो मौन हो जाती है अथवा कमजोरों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा देती है। जिला सचिव रामजीत यादव ने कहा कि लखनऊ में बैठे बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था बेहतर होने और नौकरशाही के बेहतर कार्य करने का दम भरते हैं, लेकिन हमारे आंदोलन के दूसरे दिन अब तक जनपद का कोई अधिकारी हाल जानने नहीं आया है। बताया गया कि शनिवार को अंतिम दिन एसडीएम को पत्रक देकर धरना समाप्त किया जाएगा। धरने में राजनरायण गौतम, धर्मराज, लालमनि, बनारसी सोनकर, जगरनाथ, राम अधार, सत्यनारायण, राजू बनवासी, रमाशंकर, विनोद उपाध्याय, कबूतरा देवी, फूला देवी, रामगेना, अनीता, कुमारी गौतम, हीरावती, मीना देवी, सरोजा देवी, शिवकुमारी, तिलकधारी, सुरेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें