फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस देगी धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस 17 नवंबर को धरना प्रदर्शन करने के साथ जुलूस निकालेगी। जुलूस तहसील जाकर समाप्त होगा, जहां सभा होगी। इस आशय का निर्णय मंगलवार को मशाल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक में लिया गया। बैठक में कहा गया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण रखने में असफल साबित हुई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता मुशीर इकबाल ने कहा कि देश की 60 प्रतिशत मेहनतकशों, गरीब मजदूरों और किसानों को केंद्र सरकार नजरअंदाज कर रही है। इन पर सरकार की उपेक्षात्मक नीति भारी पड़ रही है। महंगाई के आलम में लोग बच्चों को पढ़ाएं, दो वक्त की रोटी जुटाएं या उनका उपचार कराएं। सिलेंडर की कीमतों पर सरकार का नियंत्रण नहीं रहा। गृहिणियों को मुफ्त ईंधन गैस कनेक्शन देकर सरकार वाहवाही लूट रही है जबकि सच्चाई यह है कि इस योजना में गरीबों को छला गया। आज उनके पास सिलेंडर रीफिल कराने के लिए धन नहीं है। बैठक में महंगाई को छोड़ मंदिर मुद्दा सामने लाकर आम आदमी का ध्यान विकास के मुद्दे से भटकाने का प्रयास करे का भाजपा पर आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोग भाजपा की चाल समझ चुके हैं।
संचालन कर रहे पीसीसी सदस्य मसूद आलम ने कहा कि भाजपा शासन में अराजकता बढ़ी है। महिलाएं-छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। तय किया गया 17 नवंबर को अजीमुल्लाह चौराहे पर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करने के साथ वहां से तहसील तक जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में कमर मलिक, काशीनाथ, अरशद मलिक, स्वालेह अंसारी, दिनेश चौरसिया, उपेंद्र कुमार, अशसार अली, शाद अहमद, शेख असलम, शफीक अहमद, अजय गौड़, रामलाल गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें