जंगीगंज। डीघ विकास खंड के वहिदानगर स्कूल परिसर में शुक्रवार को ग्राम स्वराज योजना की गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि शासन की मंशा है कि पात्रों तक सीधे लाभ पहुंचे। आंगनबाड़ी सहायिकाओं से कहा कि वह गांव-गांव आयुष्मान भारत समेत अन्य योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करें। बीएसए अमित कुमार सिंह ने विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरबी मौर्य ने पशुओं के स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला। कहा कि पशुपालक अपने मवेशी को समय-समय पर टीका लगवाएं। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने गीतों के माध्यम से योजनाओं का बखान किया। इस मौके पर शशि प्रभा सिंह, एसके सिंह, प्रमोद कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी केडी पांडेय ,बीडीओ आजम अली, डॉ. एस के शुक्ला, प्रधानाचार्य अनीता सिंह, अजय पांडेय, जय प्रकाश सिंह, जटा शंकर यादव, यादवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान रामबली सिंह, राजेंद्र मौर्य, योगेंद्र सिंह, संजय पांडेय, राजेश तिवारी, राजेंद्र कुमार, अब्दुल वहाब आदि रहे।