फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल राज्य के गठन के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पूर्वांचल राज्य के लिए आम आदमी पार्टी ने जनपद में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। गुरुवार को नूरे इस्लामपुर में कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया गया और हस्ताक्षर कराए गए। कैंप में लोगों को बताया गया कि पूर्वांचल राज्य बन जाने से जनमानस की समस्याओं का निराकरण होगा और पूरे क्षेत्र का विकास होगा। लोगों से अभियान में सहयोग की अपील करते हुए हस्ताक्षर कराए गए। जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि पूर्वांचल की जनता के सहयोग से यूपी की सरकार बनती है। इसके बाद भी पूर्वांचल की आबादी उपेक्षित होती है। कहा कि प्रदेश में राजनीतिक पार्टियां परिवार व क्षेत्रवाद से ग्रसित हैं। वे नहीं चाहती कि पूर्वांचल राज्य बने। बताया कि कि प्रदेश भर में 12 नवंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलेगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव, किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी महेन्द्रनाथ पाल, जिला सचिव कफील अजीज, इजहार अहमद, नगर अध्यक्ष सादिक अंसारी, नगर प्रभारी चांद मंसूरी, फैयाज खां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें