फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे से विसर्जन जुलूस की निगहबानी की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से जिले को चार जोन और 13 सेक्टरों में बांटा गया है। गुरुवार को कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने तैयारी की समीक्षा की। बीते एक सप्ताह से जनपद के वरिष्ठ अधिकारी शांतिपूर्ण विसर्जन की तैयारी में लगे हुए हैं। बैठक में डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी राजेश एस ने लोगों से सादगी और सौहार्द से त्योहार मनाने का आह्वान के बीच यह संदेश भी दे दिया था कि अराजक तत्वों से पुलिस सख्ती से निबटेगी। आनंद नगर गजिया से लेकर मर्यादपट्टी तक भारी पुलिस बल की तैनाती के अलावा ड्रोन कैमरों और सीसी टीवी कैमरों से निगहबानी होगी। शाम सीओ अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि शहर को चार सेक्टर और 13 जोन में बांटा गया है। आनंद नगर से लेकर मर्यादपट्टी तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जगह जगह सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के अलावा सुरक्षा कर्मी भी कैमरे में गतिविधियां कैद करेंगे। दो ड्रोन कैमरे भी साथ साथ होंगे। सुरक्षा में तीन सीओ, 3 एसडीएम स्तर के अधिकारियों के साथ एडीएम राम सिंह वर्मा नेतृत्व करेंगे। इनके सहयोग के लिए 10 इंस्पेक्टर, 20 एसआई, 200 कांस्टेबल, 15 महिला कांस्टेबल, एक फायर टैंकर, तथा एक प्लाटून पीएसी की तैनाती रहेगी।पुलिस सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान शहर के मेनरोड पर निकल रहीं गलियों को बैरीकेडिंग कर बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें