फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में 37 श्रमिकों का हुआ पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर विकासखंड सभागार में सोमवार को श्रमिक पंजीयन कैंप का आयोजन हुआ। इसमें श्रमिक पंजीयन और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रमिकों ने पंजीयन कराया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और श्रम प्रवर्तन विभाग की ओर से श्रमिक और विधिक कैंप का आयोजन किया गया। इसमें श्रमिकों से जुड़ी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रमिकों ने पंजीकरण कराया। श्रमिकों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए शनिवार को सात दिवसीय श्रमिक पंजीयन कैंप सुरियावां ब्लॉक में शुरू हुआ। इसमें श्रमिकों को श्रमिक पंजीयन और नवीनीकरण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रभारी विकास खंड अधिकारी शिव कुमार ने क्षेत्रीय अधिकारियों से अधिक से अधिक से श्रमिक योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने की अपील करते हुए योजनाओं के बारे में उन्हें जागरूक करने को कहा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी राम निवास ने सरकार के तहत श्रमिकों के लिए संचालित 17 योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि शासन के तहत संचालित श्रमिक योजनाओं को श्रमिकों तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। पंजीयन कैंप के दूसरे दिन श्रमिकों का पंजीयन हुआ। कार्यक्रम का संचालन इंद्रजीत त्रिपाठी ने किया। इस दौरान 37 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। इस मौके सत्येंद्र नाथ दूबे, विपिन मिश्रा, बिरेंद्र प्रसाद यादव, रामविलास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें