फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तित मार्ग से गुजरीं तीन ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। इलाहाबाद डिवीजन के प्रयाग और फाफामऊ स्टेशनों के बीच हो रहे कार्य के चलते सोमवार को भदोही रूट की तीन ट्रेनों को वाया ज्ञानपुर रोड चलाया गया। यह तीसरा मौका था जब ट्रेनों का इस तरह से अचानक मार्ग परिवर्तित किया गया। अधिकतर रेलयात्रियों को इस आशय की सूचना न होने से उन्हें परेशान होना पड़ा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस से वाराणसी जाने वाले दैनिक यात्री भी परेशान रहे। इन दिनों प्रयाग में प्लेटफॉर्म विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है। खास बात यह है कि इससे किसी किसी दिन केवल तीन प्रमुख ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ा है। बीते 10, 13 और 19 सितंबर के बाद सोमवार को फिर से गोरखपुर-दादर के बीच चलने वाली 15017 और 15018, छपरा और दुर्ग के बीच चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस, वाराणसी-ग्वालियर के बीच चलने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस का रूट अचानक परिवर्तित रखा गया। ये तीनों ट्रेनों को ज्ञानपुर रोड से होकर चलाए जाने से बड़ी संख्या में भदोही के रेलयात्री स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार ही करते रह गए। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि पहले दिन रूट परिवर्तन से थोड़ी दिक्कत हुई थी। इसके बाद से ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन वाले दिन के बारे में सूचना दी गई थी। कहा कि अभी कुछ दिन और यह समस्या रह सकती है। जिसके बारे में यात्रियों को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें