ज्ञानपुर। आधुनिकता और साफ सफाई के मामले में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित जोरई पूर्व माध्यमिक विद्यालय का शुक्रवार को यूनीसेफ की टीम ने जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय की आधुनिकता और साफ सफाई की सराहना की। एक ही परिसर में स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को देखकर टीम ने विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को स्वच्छता और पठन पाठन की गुणवत्ता बधाई दी।
राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद टीम विद्यालय की असलियत देखने के लिए पहुंची थी। इसमें टीम को सब कुछ संतोषजनक मिला, जिसपर टीम ने विद्यायल के प्रधानाचार्य की सराहना की। टीम के अधिकारियों ने विद्यायल को इस स्तर तक पहुंचाने के बारे में चर्चा की। इस संबंध में उन्होंने टीम को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान टीम ने विद्यालय की स्वच्छता और पठन पाठन समेत अन्य व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान यूनिसेफ की टीम ने विद्यालय की तैयारियों की वीडियोग्राफी कराई। लोक गीत गायक राजेश परदेसी ने स्वच्छता पर गीत सुनाए। इस मौके पर टीम के चिरंजीवी तिवारी, कुुमार विक्रम, शिवाकांत दूबे, प्रधानपति रामधनी यादव समेत विद्यालय के अध्यापक मौजूद रहे।