फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले बरस तू जल्दी आना के साथ विसर्जित हुए भगवान गणेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर गणेश और भगवान विश्वकर्मा की मूर्तियां मंगलवार को धूमधाम से विसर्जित की गईं। नगर स्थित बाबा हरिहर नाथ मंदिर के पास स्थापित गणेश भगवान की प्रतिमा को पांच दिन चले पूजन पाठ के उपरांत मंगलवार को बाजे-गाजे के साथ विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

नगर भ्रमण और नाचते गाते दर्जनों श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन में शामिल हुए। इस मौके पर सोनू तिवारी, विनोद गौतम, दिलीप, संजय, सुनील आदि शामिल रहे। इसी तरह मोढ़ क्षेत्र के कस्तुरीपुर में स्थापित गणेश भगवान की प्रतिमा को बदलीपुर नहर में विसर्जित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं डीजे की धुन पर नाचती-गाती विसर्जन करने पहुंचीं। मोढ़ बाजार में स्थापित विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति का मंगलवार को धूमधाम से विसर्जन किया गया। इसी तरह सुरियावां क्षेेत्र के नयागंज, बरतर नेहरू नगर, रामलीला मैैदान, फाटक गली में स्थापित मूर्ति का मंगलवार को गाजे बाजे के साथ विसर्जन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें