फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित की मदद को बढाया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। इलाके के सराय छत्रशाह बनकट गांव में ब्लॅड कैंसर से जूझ रहे युवक हैदर यादव (27) की मदद के लिए युवाओं ने हाथ बढ़ाया है। भगवा रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को हैदर के घर पहुंचकर उसे आर्थिक मदद दी। चंदा एकत्रित कर उपचार के लिए हैदर की मदद की गई। इस कार्य की आसपास के लोगों ने सराहना की। बता दें कि हैदर आर्थिक रूप से कमजोर है। पैसे के अभाव में वह अपना उपचार नहीं करा पा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष निशांत पाठक ने सांसद और विधायक से मांग की कि उपचार के लिए अपनी निधि से सहायता राशि दें। इस मौके पर रामचंद्र दुबे, नितेश उपाध्याय, मनोज मिश्रा, परमेंद्र उपाध्याय, अवनीश मिश्र, अमित दुबे, सचिन दुबे, अंकित शुक्ल, अभिषेक दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें