फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में मोदी को पीएम बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले भर में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केट काटकर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की। 2019 में मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। जगह-जगह मिठाई और अस्पतालों में मरीजों को फल व दवाइयां बांटी गईं। ज्ञानपुर स्थित महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय के नेतृत्व में मरीजों को फल, बिस्कुट का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दोबारा पीएम बनाने का संकल्प लिया। मौके पर जेपी सिंह, रिंकू, लालमणि मिश्र, दीपक, राजन, विमल मिश्र, कपिलदेव, रामेश्वर, विनय पांडेय, राजेंद्र आदि रहे। खमरिया संवाददाता के अनुसार, नगर में नव निर्मित अटल सभागार में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा नेता संदीप कुमार मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई की। मौके पर कमलेश मौर्य, मनोज, जय प्रकाश शुक्ल, रवि वर्मा, मुनेश मौर्य, कीर्तन जायसवाल, अवधेश मौर्य, अच्छे लाल मौर्य, मिथिलेश मौर्य, संजय, शिवकुमार आदि रहे। लालानगर संवाददाता के अनुसार, गोपीगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा नगर अध्यक्ष सोहनलाल गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 68 वां जन्मदिन मनाया गया। सीएचसी में मरीजों को फल वितरित किया गया। मौके पर डॉ. आशुतोष पांडेय, डॉ. एसएस यादव, अमित जायसवाल, संजय साहू, मनोज, संदीप, रामनरेश, बृजेश यादव, अनुराग, सुरेश, अजय साहू, रामचंद्र आदि रहे। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, पीएम के जन्मदिन पर सीएचसी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएचसी परिसर में साफ-सफाई के बाद मरीजों को फल वितरित किया गया। मौके पर डॉ. आरबी पाठक, सुशील गुप्ता, राधेश्याम चौहान, आनंद स्वरूप, सुचेता गिरी, सुभाष बिंद, रेनू गुप्ता, राम प्रकाश आदि रहे। मेले में 565 नए और 230 पुराने मरीजों का उपचार किया गया। भदोही में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने सफाई अभियान चलाया और मिठाई बांटकर खुशी जताई। साथ ही राजकीय एमबीएस अस्पताल में पहुंच कर मरीजों में फल वितरित किया। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजकीय अस्पताल पहुंचे। यहां मरीजों में केला, सेब, अनार बांटे। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने मर्यादपट्टी स्थित जय हिंद शिक्षा निकेतन में साफ-सफाई की। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, सत्यशील जायसवाल, रविंद्र दूबे, राकेश दूबे, एपी सिंह, विनीत बरनवाल, गिरधारी जायसवाल, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, करुणा शंकर दूबे, नीरज सरोज, राम नरेश चौहान, राजकुमार गुप्ता सिद्धि, प्रिय श्रीवास्तव, अजय चौहान, जितेंद्र यादव, संजय यादव, कन्हैया गुप्ता आदि रहे। मोदी के जन्मदिन पर कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की ओर से कांतीलाल विद्या मंदिर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 463 रोगियों का परीक्षण कर दवाएं दी गईं। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. सतीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत अभियान मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू कर गरीबों के समुचित इलाज की सौगात दी। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मुकेश बेटाई ने किया। शिविर में डॉ. हरीश्चंद गुप्ता, डॉ. सौरभ गुप्ता, डॉ. शादाब अंसारी, डॉ. विनोद बाला श्रीवास्तव ने 463 रोगियों की जांच की। इस दौरान एनपी पांडेय, अखिलेश कुमार भारती, नीरज गुप्ता आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें