ज्ञानपुर। पांच दिन तक चले गणेेश भगवान के पूजन अर्चन के बादब सोमवार को धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान गजानन महराज की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण किया, फिर विसर्जन किया गया। शोभायात्रा प्रोफेसर कॉलोनी, राजा बाजार, शीतल पाल तिराहा, हरिहर नाथ मंदिर के रास्ते दुर्गागंज तिराहे से गाजे बाजे के साथ भक्त नाचते गाते हुए शोभा यात्रा में शमिल हुए। इसके उपरांत गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...के जयघोष के साथ मूर्ति को सिंहपुर नहर में विसर्जित किया गया। इस मौके पर सतीश रावत, आलोक रावत, आशीष रावत, अभिषेक रावत, गुडलक, युवराज, दीलीप, बब्बू ,विशाल आदि मौजूद रहे।