जंगीगंज। मोक्षदायिनी गंगा तट पर पुरवा इब्राहिमपुर गांव में स्थित महाशक्ति पीठ अजोराधाम में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव बुधवार को भंडारे के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम के आयोजन से जहां एक ओर पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा, वहीं नामचीन भजन गायकों ने अपने गीतों के माध्यम से खूब सराहना बटोरी। गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। नेत्रहीन कलाकारों ने भी अपने गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर शक्तिपीठ अजोरा धाम कुलाधिपति परमेश्वर नाथ मिश्र ने आए हुए क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मां के दरबार में जो सच्चे मन से आए हैं, उनकी हर मनोकामना मां पूर्ण करेगी। कार्यक्रम के सकुशल संपन्न होने पर आयोजक परमेश्वर नाथ मिश्र ने सहयोगियों और श्रद्धालुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर रेखा मिश्रा, प्रतीक मिश्र, प्रज्ञा तिवारी, प्रियवंदा त्रिपाठी, अजय कुमार मिश्र, बीडी सिंह, बबलू मिश्रा, माता स्वरूप शुक्ला, पवन यादव, राजाराम दुबे, प्रधान हीरामणि आदि मौजूद थे।