फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्पुरी ठाकुर जीनभर गरीबों के लिए करते रहे संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सपा जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी विचारक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। उन्हें याद करते हुए उनके जीवन और संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि स्व. कर्पूरी ठाकुर जननायक कहलाते थे। सरल और सरस हृदय के राजनेता माने जाते थे। वे जीवनभर सदा गरीबों के हक के लिए लड़ते रहे। बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण दिया था। उनका जीवन लोगों के लिए आदर्श से कम नहीं है। सपा के प्रदेश सचिव और राज्य पिछड़ वर्ग आयोग के सदस्य कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य ने कहा कि हम सभी को स्व. कर्पुरी ठाकुर के अधूरे सपनों को पूरा करना है। इसके लिए सभी समाजवादियों को संकल्प लेना होगा। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि स्व. कर्पुरी ठाकुर गरीबों, मजलूमों के सच्चे हितैषी थे। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, कमला शंकर महतो, प्रदीप मौर्य, रमेश चंद्र यादव, जितेंद्र यादव, हरिशंकर यादव, महेंद्र यादव, संतोष यादव, शकील दादा, अजित सिंह, विनोद यादव, नान्हक यादव, कल्लू राम यादव, विजय यादव, डॉ. सूर्यमणि यादव, मुन्ना खान, घनश्याम दास गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें