फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। भारत माता सपूत पार्टी की ओर से शनिवार को जिला मुख्यालय पर संगठन की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश बहादुर के नेतृत्व में संगठन ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। केंद्र और प्रदेश सरकार के अलावा भाजपा के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने पहुंचे थे। कहा कि देश और प्रदेश में बेरोजगारों की तादाद दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। लेकिन ये केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें नहीं चेत रही है। ऐसे में स्थिति बड़ी भयावह होता जा रही है। यदि युवाओं को रोजगार के लिए बेहतर बनाए तो देश की तमाम समस्याएं अपने आप दूर हो सकती है, लेकिन भाजपा की सरकारें सिर्फ संकीर्ण मानसिकता की राजनीति में फंसकर रह गई हैं। कहा कि जब तब गरीबों में खुशहाली नहीं आएगी, तब तक देश के विकास की बात करना बेमानी है। इस मौके पर नन्हकू राम, वीरेंद्र प्रताप, बैजनाथ, जवाहिर, राजबली, लाल बहादुर, गिरजा देवी, लोलारख गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें