फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद उतरी लेन मुक्त, राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। श्रावण मास में कांवरियों के लिए रिजर्व उत्तरी लेन को प्रशासन ने 24 घंटे से लगे भीषण जाम देखते हुए सोमवार को दोपहर में बैरियर मुक्त कर दिया। हालांकि निर्धारित समय के करीब 12 घंटे पहले इस बार उत्तरी लेन को मुक्त किया गया लेकिन रक्षाबंधन पर जाम से परेशान लोगों के लिए प्रशासन का निर्णय बहुत ही राहत भरा साबित हुआ। इससे जीटी रोड को एक डेढ़ घंटे में ही भीषण जाम से छुटकारा मिल गया। वहीं ऑटो, बाइक से भी आवागमन करने में परेशान लोगों को भी राहत मिली। इसके अलावा, जीटी रोड पर रविवार से ही जाम खत्म कराने में जुटे पुलिसकर्मियों को भी भीषण गर्मी में परेशानी से मुक्ति मिली।
विज्ञापन

सावन में कांवरियों के लिए जीटी रोड का उत्तरी लेन सुरक्षित कर दिया जाता है। उसी के तहत गत एक माह से लेन को रिजर्व किया गया था। एक ही लेन से वाहनों का आवागमन हो रहा था। पिछले पखवारे से जीटीरोड पर वाहनों के बेतरतीब होने से प्रतिदिन लंबा जाम लग रहा था। कांवरियों की तादाद भी नगण्य रही। लोगों का मानना था कांवरियों के न रहने पर उत्तरी लेन मुक्त करना चाहिए लेकिन शासनादेश के खिलाफ कौन जाए पर रविवार की शाम से जीटी रोड पर भीषण ढंग से लगी जाम ने हर किसी की हालत खराब कर दी। तिराहे और चौराहे से तो पैदल, बाइक समेत किसी तरह पार करना मुश्किल हो गया। सोमवार को सुबह रक्षाबंधन पर्व मनाने बहनों के यहां जा रहे भाई, भाइयों के यहां जा रही बहनें भी खासी परेशान हुई। ऐसी हालत को जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। इस पर उन्होंने जीटी रोड के पुलिस अधिकारियों को फोन करके उत्तरी लेन को भी बैरियर मुक्त करने का निर्देश दिया। इससे देखते ही देखते एक डेढ़ घंटे में जीटी रोड पर आवागमन सुचारू रूप से होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें