फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 हजार राशनकार्ड सुधारे जाएंगे

Wed, 08 Feb 2017 01:17 AM IST
भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत फीड पात्र गृहस्थी कार्डों में 70 हजार राशन कार्ड गड़बड़ मिले हैं। कार्ड के अभिलेखों में शामिल आधार नंबरों के चलते कार्ड की गड़बड़ियां उजागर हुईं हैं। इससे राशन कार्डों की सूची फाइनल करने से रोकी गई है। सभी राशन कार्डों का विभाग से संशोधन किया जाएगा। काली कमाई बचाने में कोटेदारों ने मनमाने तरीके से अभिलेख फीड करा दिया। इससे समस्या सामने आ रही है, इसके निस्तारण के बाद कार्ड सूची फाइनल कराई जाएगी।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा कानून के तहत नए सिरे से अभिलेख जुटाकर राशन कार्ड जारी किया जा रहा है। नए कानून लागू होने के पूर्व नया राशन कार्ड जारी करने के लिए सूची फीड हो रही थी। इस बीच कानून भी यूपी में लागू हो गया। तो नए पैटर्न से कार्डधारकों से आवेदन लेकर फीड किया गया। ऑनलाइन, ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन लिया गया।

कार्डों की फीडिंग में कोटेदारों का सहयोग लिया गया। मौका पाकर कोटेदारों ने गांव के लोगों से फीडिंग के नाम पर सुविधा शुल्क  वसूला। यूनिट के हिसाब से वितरण पर कमाई कम होती। तो उन्होंने एक-एक आधार पर दो-दो कार्ड की फीडिंग करा दी। एक आधार पर दो-दो फीडिंग सामने आने लगीं। ऐसे गड़बड़ी वाले कार्डों की तादाद 70 हजार है। तो उसमें विभाग से संशोधन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें