फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। अच्छी नींद लेने से पूरा दिन बेहतर रहता है। अगर नींद ठीक से न लेने वालों को कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। बरहनी पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में लोगों की दिनचर्या व्यस्त है। इसलिए भरपूर नींद लेना आवश्यक है। पौष्टिक आहार का सेवन और नियमित व्यायाम भी जरूरी है। बताया कि रोजाना रात में 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना स्वस्थ के लिए लाभदायक है। नींद हार्मोंस को संतुलन करता है और प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है। बताया कि नींद पूरी नहीं होने से व्यक्ति की एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है। पूरे दिन थकान, कमजोरी और आलस महसूस होता है। नींद पूरी न होने से हाइपरसोमिया, तनाव, एंजाइटी, रक्तचाप, हृदय संबंधी जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है। बताया कि बीते कुछ दिनों से ओपीडी में अच्छी नींद न आने की शिकायत लेकर आठ से 10 लोग आ रहे हैं जबकि पहले ऐसा देखने नहीं मिलता था। कहा कि सोने से एक घंटे पहले मोबाइल, लैपटॉप और टीवी से दूरी बना लेना चाहिए। सोने से चार घंटे पहले कैफीन युक्त पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें