गोपीगंज के अशोका लॉन में आग लगने से जला सामान। संवाद
गोपीगंज। अशोका मैरिज लॉन में रविवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। आग से लॉन के कई बिजली उपकरण जल गए। लॉन संचालक शिप्पी सिंह का दावा है कि लगभग एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग लगने से फ्रीजर, एसी, इनवर्टर, दो बैटरियां, सजावट में इस्तेमाल होने वाले बिजली उपकरण सहित अन्य सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लॉन में मौजूद फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। सूचना मिलते पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लॉन का निरीक्षण करने के बाद लौट गई।