फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के लिए 69.49, स्नातक में 39.08 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक शिक्षक एमएलसी के लिए 69.49 फीसदी, जबकि स्नातक एमएलसी के लिए 39.08 फीसदी मतदान हुआ। इसी के साथ शिक्षक के 12 और स्नातक एमएलसी के 22 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद हो गई। देर रात पुलिस अभिरक्षा में मतपेटियों को मतगणना के लिए वाराणसी भेजा गया। मंगलवार को सुबह सात बजे से ही भदोही ब्लॉक, ज्ञानपुर तहसील, गोपीगंज नगर पालिका, डीघ ब्लॉक, औराई ब्लॉक, अभोली और सुरियावां ब्लॉक कार्यालयों में बनाए गए मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों के एजेंट जमा हो गए। सुबह आठ बजे जिले के सभी 19 बूथों पर मतदान शुरू हो गया। शुरू में स्नातक और शिक्षक मतदाता कम निकले, लेकिन दोपहर बाद शिक्षक मतदाता उत्साहित नजर आए। लिहाजा वोटिंग की रफ्तार बढ़ने लगी। इससे मतदान प्रतिशत 70 फीसदी के करीब पहुंच गया। शाम पांच बजे मतदान खत्म होने तक शिक्षक एमएलसी के लिए 69.49 फीसदी और स्नातक एमएलसी के लिए 39.08 फीसदी मत पड़े। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह समेत तीनों जोनल और सातों सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस के जवान मतदान केंद्र के आसपास तैनात रहे। शाम सात बजे तक सभी मतदान केंद्रों से मतदान अधिकारी मतपेटी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी और पुलिस की अभिरक्षा में मतपेटियों को वाराणसी भेज दिया गया। तीन दिसंबर को वाराणसी के पहड़िया में मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें