फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में 67 फरियादियों की टूटी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के सभी नौ थानों और कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस में आए 73 फरियादियों में मात्र छह को ही त्वरित न्याय मिल सका। 67 फरियादी आश्वासन के सहारे अपने घरों को लौटे। पुलिस और राजस्व से जुड़े अधिकतर मामले लंबित रह गए। चौरी थाने पर पहुंची जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और समय के अंदर निस्तारण हो। शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जांच के लिए फरियादियो के मोबाइल पर बात कर क्रास चेकिंग की जाएगी। समाधान दिवस में आने वाली भूमि विवादों के शिकायतों को क्षेत्र वाइज सूची बद्ध कर लें। राजस्व और पुलिस की गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्ष पात के निस्तारण कराएं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि समाधान दिवस में आई छोटी बड़ी सभी शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज किया जाए। चौरी में आए कुल चार में एक का निस्तारण हो सका। ज्ञानपुर कोतवाली में तहसीलदार विजय कुमार यादव और सीओ एके सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। यहां पर आए पांच मामलों में एक निस्तारित हो सका। गोपीगंज कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती की देखरेख में 12 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें दो राजस्व और 10 पुलिस विभाग के रहे। एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। दुर्गागंज थाने में एसडीएम भदोही अश्वनी कुमार पांडेय और प्रभारी निरीक्षक रामदरश की देखरेख में सात मामले आए। जिसमें एक का निस्तारण नहीं हो सका। कोइरौना में आए दो मामलों में एक भी निस्तारित नहीं हो सका। औराई में 11 प्रार्थना पत्रों में सभी लंबित रह गए। इस मौके पर एसडीएम चंद्रशेखर, तहसीलदार तनुजा निगम, सीओ रामलखन मिश्र, सदानंद सिंह आदि रहे। भदोही कोतवाली में 11 में तीन, ऊंज में नौ में एक निस्तारित हो सका। यहां पर नायब तहसीलदार संजय कुमार और प्रभारी निरीक्षक पूजा कौर मौजूद रहीं। सुरियावां थाने में आए 12 प्रार्थना पत्रों में सभी लंबित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें