फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 प्रार्थना पत्रों में 7 का निस्तारण

Sun, 03 Jul 2016 02:08 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 समाधान दिवस पर शनिवार को जिले के थानों में जनता की शिकायतों का निस्तारण किया गया। औराई और गोपीगंज में डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया। जिले के नौ थानों पर आए 67 प्रार्थना पत्रों में सात का निस्तारण किया गया। 
विज्ञापन

गोपीगंज थाना परिसर में समाधान दिवस पर सुबह 11 बजे पहुंचे डीएम और एसपी ने प्रार्थना पत्रों को देखा। शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों से रूबरू होकर समस्याएं सुनी। इसी तरह औराई में भी डीएम और एसपी ने लोगों की बात सुनी । ज्ञानपुर कोतवाली में आए दो प्रार्थना पत्र, कोइरौना में 12, गोपीगंज में 13 और दुर्गागंज में 11 प्रार्थना पत्रों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। भदोही कोतवाली में चार प्रार्थना पत्रों में एक, चौरी में तीन शिकायतों में दो, औराई में 11 प्रार्थना पत्र में एक, ऊंज में पांच शिकायतों में एक, सुरियावां में छह मामलों में दो का निस्तारण किया गया। नौ थानों में 67 मामलों में सात का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें