सर्रोई। बभनौटी उपकेंद्र के एसडीओ अवधेश पाल के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने गांव में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 65 कनेक्शन काटा गया और 47 का पंजीकरण किया गया। टीम ने चार लाख 38 हजार बकाया की वसूली किया। कारपेट सिटी उपकेंद्र पर 13 लोगों का पंजीकरण करते हुए 24 का कनेक्शन काटा। यहां पर दो लाख 45 हजार की वसूली की गई। मूंसीलाटपुर उपकेंद्र पर 17 लोगों का पंजीकरण कर 19 का कनेक्शन काटा, जबकि 83 हजार की वसूली की गई। बभनौटी में 22 का कनेक्शन काटकर एक लाख 10 हजार की वसूली की गई। इस मौके पर अवर अभियंता कुंवर ज्योति प्रकाश, रितेश अग्रहरि, अभिषेक प्रजापति, आदि रहे।