नौनिहालों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए जिले में 637 बूथ बनाए गए हैं। दो लाख 86 हजार 641 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है।
ब्लॉक संसाधन केंद्र से रैली को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बीआरसी से केएनपीजी, कचहरी होते हुए पशु चिकित्सालय पहुंचकर समाप्त हुई।
रैली में शामिल बच्चों ने तख्तियों पर लिखे स्लोगन से लोगों को जागरूक किया। सीएमओ ने बताया कि छह ब्लॉको में 637 पोलियो बूथ बनाए गए है। माइक्रो प्लान के तहत 435 टीम बूथों पर रहेगी।
तीन सदस्यीय स्वास्थकर्मियों का दल 18 से 22 जनवरी के तक घर-घर जाकर दवा पिलाएगी। जिले के 286641 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस मौके पर प्रभारी बीएसए अनिल कुमार, एबीएसए केडी पांडेय, अखिलेश कुमार, मानिकचंद यादव, जमाल अख्तर, शिवम श्रीवास्तव, राम सिंह,डा. आरके मौर्य, डा. एसएन पाठक, डा. एके श्रीवास्तव भानुप्रताप सिंह, नरोवुल आलम, मौलाना नजीर आलम,गीता यादव,शंभूनाथ मिश्र आदि रहे।