फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्स के ठहराव के लिए 45 स्कूल-कॉलेज अधिग्रहित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव को सकुशल एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सीआरपीएफ, बीएसएफ समेत अन्य सुरक्षाकर्मियों के ठहराव के लिए 45 स्कूल-कॉलेज का अधिग्रहण कर लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिया कि तीन दिन के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छठवें चरण में 12 मई को जिले में मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद निर्वाचन विभाग जहां तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है वहीं प्रत्याशी अपनी जीत के लिए जनता के बीच पहुंच रहे हैं। शनिवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में सहायक निर्वाचन अधिकारी लालजी यादव ने सभी 45 स्कूल और कॉलेजों के बारे में जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने एक-एक स्कूल और कॉलेजों में व्यवस्थाओं के बारे में जाना। जिन स्कूलों में पेयजल समेत अन्य सुविधाएं नहीं है वहां तीन दिन के अंदर सुधार के लिए निर्देशित किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने बताया कि चौथे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद फोर्स जिले में आनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भदोही, सुरियावां, औराई, ज्ञानपुर आदि क्षेत्रों में कॉलेज और स्कूलों को अधिग्रहीत किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें