फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वधार गृह पहुंची जांच टीम,लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर स्थित जनक समिति महिला स्वधार गृह में शनिवार को धमकी महिला सुधार एवं बाल संरक्षण टीम ने जांच की। इस दौरान स्वधार गृह और महिला हेल्प लाइन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी चला। इलाज के लिए वाराणसी में भर्ती कराई गई एक महिला की शिकायत पर पहुंची टीम ने अधीक्षिका को फटकार लगाई।
विज्ञापन

स्वधार गृह में मानसिक रूप से बीमार एक महिला को इलाज के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया था। महिला की शिकायत पर टीम के साथ पहुंची बाल कल्याण संरक्षण अधिकारी कुमारी मीना गुप्ता स्वधार गृह में दाखिल महिलाओं से पूछताछ करते हुए रसोई घर, शयन कक्ष आदि का निरीक्षण कर अधीक्षिका गरिमा सिंह से नाश्ता, खाना के साथ साफ-सफाई आदि की जानकारी ली। निरीक्षण के समय लगभग 12 बजे तक भोजन तैयार न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार लगाई। वहीं अधीक्षिका ने महिला हेल्पलाइन की शिकायत कर कहा कि मेंटल महिलाओं को दाखिल कर उनकी सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी से मुक्त हो जाया जाता है। उनको लेकर कितनी परेशानी उठानी पड़ती है। कहा कि जानकारी देने पर भी इलाज के लिए नहीं ले जाया जाता। जांच टीम के साथ विधि परिवेक्षा अधिकारी किरण देवी, सदस्य न्यायालय बाल कल्याण समिति अर्चना सिंह, शीला मौर्या, आशा देवी महिला हेल्प लाइन एवं उनके साथ अंजू बाला सिंह, महिला पुलिस और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें